बिहटा में धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती, कपूरी वाटिका में हुआ श्रद्धांजलि समारोह
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
रिपोर्ट — कलीम, वी न्यूज 24 | बिहटा (पटना)
📰 आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को बिहटा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कपूरी वाटिका के प्रांगण में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित हुए और सभी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिहटा नगर निगम अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, कपूरी वाटिका के सचिव डी. एन. ठाकुर, रत्नेश्वर मिश्रा, सरपंच अजय कुमार सिंह, रामरेखा राय, प्रभात कुमार, मुन्ना जी, वकील राय, बच्चन ठाकुर, जितेंद्र राम, रविंद्र जी, वार्ड सदस्य अनिल ठाकुर, नरेश जी, निखिल जी, रमेश तिवारी, गुड्डू मांझी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
👉इसे भी पढ़े- हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री का पहला महाघोटाला: 50 करोड़ की जमीन 6 करोड़ में बेच दी, अफसरों की भूमिका संदिग्ध
सभी उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
🗣️ कपूरी वाटिका के भविष्य को लेकर उठी मांग
इस मौके पर कपूरी वाटिका के संस्थापक डी. एन. ठाकुर ने कहा कि:
“कर्पूरी जी के नाम पर जो जमीन है, उस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस जमीन को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और पूरे परिसर की घेराबंदी कर एक भव्य प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण कराया जाए, ताकि यह स्थल सही मायनों में स्मारक के रूप में विकसित हो सके।”
👉इसे भी पढ़े- गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में धमाका, सरहिंद रेलवे की आउटर लाइन पर ब्लास्ट, लोको पायलट घायल
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज थे और आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
🌼 श्रद्धा और सम्मान का माहौल
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया और कहा कि उनका योगदान बिहार और देश कभी नहीं भूल सकता।
📰वी न्यूज 24 | ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट
धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।
आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद