Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहटा के महुआरे बालू घाट के रास्ते को लेकर विवाद, समझौते के लिए मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम

    बिहटा के महुआरे बालू घाट के रास्ते को लेकर विवाद, समझौते के लिए मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम


    We News 24 : डिजिटल डेस्क »✍️✍️ रिपोर्ट: कलीम 

    📍 बिहटा / पटना | वी न्यूज 24


    🗞️ पूरा समाचार:

    पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरे बालू घाट के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। यह पहल पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई, ताकि ठेकेदार और किसानों के बीच चल रहे रास्ते के विवाद का आपसी सहमति से समाधान निकाला जा सके।

    प्रशासन की ओर से दानापुर एसडीओ अनिरुद्ध पांडे, सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह, एएसपी समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की।



    👉इसे भी पढ़े- किश्तवाड़ के सिंहपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, जैश के कई आतंकी घिरे



    अधिकारियों की टीम ने किसानों के साथ बैठकर विस्तार से उनकी समस्याएं सुनीं और बालू घाट तक रास्ता शुरू करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने बताया कि बालू घाट पर आने-जाने वाले भारी वाहनों से उन्हें खेती और रोजमर्रा की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है, साथ ही सड़क और खेतों को नुकसान पहुंच रहा है।

    किसानों ने अधिकारियों को यह भी बताया कि बिना किसी स्थायी व्यवस्था के रास्ता खोले जाने से भविष्य में विवाद और बढ़ सकता है।

    अधिकारियों ने किसानों की बातों को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और कानून के दायरे में रहकर रास्ते के विवाद का हल निकाला जाएगा।



    👉इसे भी पढ़े- जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को रौंदा, दो की मौत, 11 घायल


    मौके पर बिहटा थाना अध्यक्ष अमित कुमार, अंचलाधिकारी समेत कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रहे।

    फिलहाल प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों से बातचीत कर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही इस मामले में कोई ठोस समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे।

    वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728