Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बीमा की रकम के लिए दोस्त बना कातिल! पटना में दोस्त की हत्या की साजिश का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

    बीमा की रकम के लिए दोस्त बना कातिल! पटना में दोस्त की हत्या की साजिश का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार


    ✍️ रिपोर्ट:कलीम

    📍 पटना | वी न्यूज 24


    📰 पूरा समाचार:

    पटना जिले से एक चौंकाने वाला और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या सिर्फ एक्सीडेंटल बीमा की रकम के लिए करवा दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त समेत एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह मामला आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के पास का है, जहां 31 दिसंबर को एक युवक अमित कुमार शाह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उस समय पुलिस ने शव बरामद कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी।



    अब इस हत्याकांड से पर्दा उठ गया है।

    पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के करीबी दोस्त सतीश कुमार ने अपनी महिला साथी दुर्गा देवी के साथ मिलकर की थी।


    👉इसे भी पढ़े-बिहटा के महुआरे बालू घाट के रास्ते को लेकर विवाद, समझौते के लिए मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम


    पुलिस के अनुसार, सतीश कुमार ने अमित कुमार शाह के नाम से एक एक्सीडेंटल बीमा करवा रखा था, जिसमें वह खुद नॉमिनी बना हुआ था। बीमा की मोटी रकम हड़पने की नीयत से उसने अपने ही दोस्त को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

    जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अमित कुमार शाह को सुनसान जगह पर बुलाया और फिर ईंट-पत्थर से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी, ताकि मामला हादसे या लूट जैसा लगे।

    हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी जांच और पूछताछ में सतीश कुमार टूट गया और पूरी साजिश का खुलासा हो गया।


    👉इसे भी पढ़े- किश्तवाड़ के सिंहपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, जैश के कई आतंकी घिरे


    पुलिस ने दोनों आरोपियों सतीश कुमार और दुर्गा देवी को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

    सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह एक पूरी तरह से साजिशन हत्या का मामला है और इसमें बीमा की रकम ही मुख्य वजह थी।

    इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग यही कह रहे हैं कि अब दोस्ती भी सुरक्षित नहीं रही 

    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे।

    वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728