किश्तवाड़ के सिंहपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, जैश के कई आतंकी घिरे
We News 24 : डिजिटल डेस्क »✍️ रिपोर्ट: इरफान मलिक
📍 श्रीनगर / किश्तवाड़ | वी न्यूज 24
📰 पूरा समाचार:
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेर लिया है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया सूचना मिली थी कि सिंहपोरा के जंगलों वाले इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध इलाके में आगे बढ़े, छिपे हुए आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को रौंदा, दो की मौत, 11 घायल
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है, ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इलाके में मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं।
गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों से मिली सूचनाओं के बाद से जम्मू डिवीजन के कठुआ, पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़, डोडा, उधमपुर और रियासी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई थी। इन जिलों के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाकों में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी की आशंका जताई गई थी।
👉इसे भी पढ़े- दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 222 यात्रियों के साथ लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
सूत्रों के अनुसार, सिंहपोरा इलाके में जैश के कई आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंस चुके हैं और उन्हें ढेर करने के लिए ऑपरेशन बेहद सावधानी के साथ चलाया जा रहा है।
फिलहाल मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।
आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद