बीएमसी मेयर पद पर बड़ा ट्विस्ट! शिवसेना के 29 पार्षद होटल से निकले, दिल्ली में होगी अंतिम बातचीत
📢 We News 24 Digital News
पूरी खबर:
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच मेयर पद को लेकर खींचतान जारी है। गठबंधन में बहुमत होने के बावजूद सत्ता की बंटवारे पर अभी सहमति नहीं बन पाई है।
क्या हैं बीएमसी चुनाव के नतीजे?
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कुल 227 सीटें हैं। चुनावी नतीजों के अनुसार बीजेपी ने 89 सीटें जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। दोनों दल मिलकर 118 सीटें लेकर बहुमत के आंकड़े (114) को पार कर चुके हैं। हालांकि, मेयर पद को लेकर दोनों पार्टियों में तनाव है।
शिवसेना ने अपने 29 नवनिर्वाचित पार्षदों को चुनाव नतीजों के बाद बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में ठहराया था। पार्टी का कहना था कि यह ओरिएंटेशन वर्कशॉप के लिए किया गया था। लेकिन पांच दिन बाद मंगलवार शाम को ये पार्षद होटल से बाहर निकल गए।
👉इसे भी पढ़े-बिहटा में दर्दनाक हादसा: नानी के घर जा रही 5 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, सड़क पर उतरे लोग
शिंदे का बड़ा बयान
शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कहा है कि वे बीएमसी में शिवसेना का मेयर चाहते हैं। उन्होंने कहा, "23 जनवरी से शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जन्मशती वर्ष शुरू हो रही है। शिवसैनिकों की इच्छा है कि इस मौके पर बीएमसी में शिवसेना का मेयर हो।"
शिंदे ने यह भी याद दिलाया कि बीएमसी चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन में लड़ा था। उन्होंने कहा, "जिन नगर निगमों में हमने साथ चुनाव लड़ा है, वहां महायुति का ही मेयर बनेगा।"
👉ये भी पढ़े-भाजपा नेता नरेश यादव बनाम "ऋचा ठाकुर : बंद दरवाज़ों की कहानी, साज़िश की परतें और न्याय की तलाश"
दिल्ली में हो सकती है बातचीत
मेयर पद का मामला सुलझाने के लिए बीजेपी और शिवसेना के नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। इसमें बीजेपी की ओर से सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम और शिवसेना की ओर से राहुल शेवाले शामिल हैं। दिल्ली में उच्च स्तर पर चर्चा के बाद फैसला होने की संभावना है।
वी न्यूज 24 से वरिष्ठ संवाददाता रवि शर्मा की✍️ रिपोर्ट:
धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।
आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद