राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास, महत्व और 2026 की तैयारी
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
रिपोर्ट — शैलेन्द्र मिश्रा, वी न्यूज 24 | नई दिल्ली
📰 भारत का इतिहास बेटियों के साहस, संघर्ष और सम्मान की गवाही देता है। कभी रानी लक्ष्मीबाई बनकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी, तो कभी कल्पना चावला बनकर अंतरिक्ष तक पहुँचीं। लेकिन इसके बावजूद समाज का एक बड़ा हिस्सा आज भी बेटियों को बराबरी का हक देने में पीछे है। इसी सोच को बदलने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस का मकसद सिर्फ एक दिन कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि पूरे समाज को यह याद दिलाना है कि बेटियाँ बोझ नहीं, देश का भविष्य हैं।
👉इसे भी पढ़े-जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर: तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन ठप! वैष्णो देवी यात्रा रुकी
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत कब और क्यों हुई?
इस दिन का उद्देश्य है:
- लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर दिलाना
- लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करने के लिए जागरूकता फैलाना
- समाज की सोच बदलना, ताकि बेटियों को सम्मान और सुरक्षा मिल सके
❓ 24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है बालिका दिवस?
👉इसे भी पढ़े-“बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की इंतहा! पूर्व मंत्री बोला – ये हॉरर फिल्म से भी डरावना है”
📅 बालिका दिवस 2026 की थीम क्या होगी?
“Empowering Girls for a Bright Future”यानि —“एक उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं को सशक्त बनाना”
इस साल भी उम्मीद है कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और नेतृत्व क्षमता जैसे मुद्दों को केंद्र में रखेगी।
🏫 कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस?
देशभर में इस दिन:
- स्कूलों और कॉलेजों में
- निबंध प्रतियोगिताएं
- चित्रकला प्रतियोगिताएं
- भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
- सामाजिक संगठनों द्वारा
- जागरूकता रैलियां
- सेमिनार और कार्यशालाएं
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर चर्चाएं
-
सोशल मीडिया पर
- जागरूकता अभियान
- बेटियों के समर्थन में संदेश और पोस्ट
⚠️ आज भी क्यों जरूरी है बालिका दिवस?
आज भी कई इलाकों में:
- बेटियों की पढ़ाई छुड़वा दी जाती है
- कम उम्र में शादी कर दी जाती है
- जन्म से पहले ही खत्म कर दिया जाता है
ऐसे में राष्ट्रीय बालिका दिवस हमें याद दिलाता है कि जब तक हर बेटी सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होगी — तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद