Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मोदीनगर में खौफनाक वारदात! पति ने अंडा करी बनाने से मना किया तो पत्नी ने दांतों से काट दी जीभ...

    मोदीनगर में खौफनाक वारदात! पति ने अंडा करी बनाने से मना किया तो पत्नी ने दांतों से काट दी जीभ...


    📢 We News 24 Digital News


    मोदीनगर (गाजियाबाद)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। संजयपुरी कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी। सिर्फ इसलिए क्योंकि पति ने घर में अंडा करी बनाने से मना कर दिया था।

    घटना की पूरी कहानी कुछ इस तरह है। विपिन नामक युवक की शादी छह महीने पहले मेरठ के मलियाना फाटक निवासी ईशा से हुई थी। सोमवार रात विपिन ड्यूटी से घर लौटा तो ईशा ने अंडा करी बनाने की जिद की। विपिन ने साफ मना कर दिया और कहा, "घर में कभी अंडा करी नहीं बनी, अब भी नहीं बनेगी। कुछ और बना लो।"

    इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विपिन की मां गीता और पिता रामअवतार ने किसी तरह दोनों को समझाया। दोनों बिना कुछ खाए कमरे में सोने चले गए। लेकिन रात करीब एक बजे फिर से विवाद भड़क उठा। इसी दौरान ईशा ने गुस्से में आकर दांतों से विपिन की जीभ काट दी। दर्द से चीखते हुए विपिन ने कमरे में तोड़फोड़ शुरू कर दी।


    👉इसे भी पढ़े-12 हजार फिट पर कौन पहुंचा रहा था आतंकी को राशन-कंबल-गैस सिलेंडर ?ड्रोन, हेलीकॉप्टर तलाश जारी


    आवाज सुनकर मां-बाप दौड़े तो कमरा खून से लथपथ था। पलंग पर कटी हुई जीभ पड़ी थी। आनन-फानन में विपिन को मोदीनगर के अस्पताल पहुंचाया गया।

    परिवारों में पहले से तनाव

    पड़ोसियों और परिवार वालों के मुताबिक, ईशा और विपिन के बीच शादी के बाद से ही झगड़े चल रहे थे। ईशा शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी और विपिन पर दबाव बनाती थी। परिवार को पता चला तो दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

    विपिन के पिता रामअवतार ने बताया कि ईशा शादी से खुश नहीं थी और कई बार कह चुकी थी कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई। वहीं, विपिन की मां गीता ने पुलिस को बताया कि ईशा शराब और बीड़ी पीती है, इंस्टाग्राम पर रील बनाती रहती है और मना करने पर आत्महत्या की धमकी देती है।



    👉इसे भी पढ़े-बीएमसी मेयर पद पर बड़ा ट्विस्ट! शिवसेना के 29 पार्षद होटल से निकले, दिल्ली में होगी अंतिम बातचीत



    पत्नी ने बुलाए अपने परिजन, फिर पथराव

    घटना के बाद ईशा ने अपने परिवार वालों को बुला लिया और घर के अंदर से कुंडी लगा ली। विपिन के परिजनों ने डायल 112 पर कई बार कॉल की, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई। इसी बीच ईशा और उसके परिजनों ने विपिन के परिवार पर पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए पड़ोसियों ने कूदकर ईशा और उसके परिवार की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


    👉इसे भी पढ़े-बिहटा में दर्दनाक हादसा: नानी के घर जा रही 5 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, सड़क पर उतरे लोग


    पुलिस ने किया कार्रवाई

    हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ईशा को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। विपिन का इलाज चल रहा है और आगे की जांच जारी है।

    वी न्यूज 24 से संवाददाता अनिल कुमार की रिपोर्ट।

    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे।

    वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728