Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बुलडोजर से फूलों की बारिश कर मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत! सदीसोपुर उद्घाटन हुए सामुदायिक भवन

     

    बुलडोजर से फूलों की बारिश कर मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत! सदीसोपुर उद्घाटन हुए सामुदायिक भवन

    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    ✍️न्यूज रिपोर्टर: कलीम, बिहटा/पटना , | 25 जनवरी 2026



    पटना, 25 जनवरी 2026:- बिहार के बिहटा प्रखंड अंतर्गत सदीसोपुर पंचायत में रविवार को विकास का जश्न कुछ ऐसा अंदाज़ में मनाया गया कि देखते ही बन गया। जैसे ही पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश का काफिला पहुंचा, एक बुलडोजर से रंग-बिरंगे फूलों की बारिश कर उनका जोरदार और अनोखा स्वागत किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट और जोशीले नारों के बीच मंत्री ने स्वागत द्वार, सामुदायिक भवन सह पंचायत कार्यालय और सार्वजनिक पुस्तकालय का फीता काटकर लोकार्पण किया।

    कार्यक्रम में सदीसोपुर पंचायत की मुखिया श्रीमती दीक्षा प्रियदर्शी और समाजसेवी कवि कुशवाहा ने मंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


    👉इसे भी पढ़े- चीन में शी जिनपिंग के खिलाफ तख्तापलट की कोशिश!भनक लगते ही भागे शी, मुठभेड़ में 9 बॉडीगार्ड ढेर



    मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मौके पर कहा, “सदीसोपुर पंचायत आज पूरे बिहार के लिए एक मिसाल बन चुकी है। समाजसेवी कवि कुशवाहा जैसे लोग ही गांवों को नई ऊर्जा और दिशा देते हैं।” उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर बनी यह सार्वजनिक पुस्तकालय छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और बाहर से आने-जाने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगी। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंचायती राज विभाग में जल्द ही बहाली होगी और परिसीमन को लेकर किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।


    👉इसे भी पढ़े- NEET छात्रा रेप एंड मर्डर केस में पुलिस जांच पर बड़ा सवाल, FSL को धुली चादर सौंपने का मामला गर्माया!


    समाजसेवी कवि कुशवाहा ने कहा, “पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश का सदीसोपुर आगमन हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से पंचायत में विकास के नए-नए आयाम गढ़े जा रहे हैं।” उन्होंने मुखिया दीक्षा प्रियदर्शी के नेतृत्व में हुए कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि सामुदायिक भवन, पंचायत कार्यालय और पुस्तकालय जैसे निर्माण गांव के भविष्य को मजबूत नींव देंगे। कवि कुशवाहा ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सदीसोपुर को एक आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।

    इस अवसर पर बीडीओ शिवजनम राम, उपप्रमुख वरुण कुमार, मुखिया अवधेश यादव, आईआईटी के ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी कृपाशंकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे।

    वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें  



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728