Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहटा के खेदलपुरा में सड़क हादसा: पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, ट्रक जब्त, चालक फरार

     

    बिहटा के खेदलपुरा में सड़क हादसा: पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, ट्रक जब्त, चालक फरार

    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    ✍️रिपोर्ट: पत्रकार , कलीम

    📍 बिहटा , बिहार  | रविवार, 22 फरवरी 2026

    ad728


    बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव के पास शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान त्रिशूल पाण्डेय (पिता—स्व. सिद्धेश्वर पाण्डेय) और उनकी पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के बबुरा थाना अंतर्गत पुराना सब्बलपुर (बरहरा) के निवासी बताए गए हैं।


    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपती आरा से पटना की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी खेदलपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


    सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को शांत करा लिया गया।


    मृतक के गोतिया में रहने वाले शशि भूषण पाण्डेय ने बताया कि दंपती बबुरा थाना क्षेत्र के पास से बाइक द्वारा पटना जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा खेदलपुरा के पास हुआ। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।


    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे। वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें  

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728