🗳️ कुंज नगर में तेज हुआ जनसंपर्क, बैजयन्ती देवी ने घर-घर पहुंचकर सुनी जनता की आवाज
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
✍️रिपोर्ट: सीनियर पत्रकार ,दीपक कुमार
सिमडेगा। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सिमडेगा नगर परिषद के वार्ड संख्या 07 से प्रत्याशी बैजयन्ती देवी ने अपने वार्ड क्षेत्र कुंज नगर में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र से जुड़ी जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बैजयन्ती देवी ने साफ-सफाई व्यवस्था, जर्जर सड़कों की मरम्मत, पेयजल संकट और नाली निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वार्ड 07 में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
ये भी पढ़े -📰 सिमडेगा वार्ड 12 में विकास का दावा: पीसीसी रोड, सोलर लाइट और ट्रांसफार्मर स्थापना को लेकर निशा देवी मैदान में
बैजयन्ती देवी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधि का असली दायित्व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें समयबद्ध तरीके से हल करना है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं और बदलाव की उम्मीद जताई।
वहीं कुंज नगर के निवासियों ने प्रत्याशी का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा है और अब जनता एक ऐसे प्रतिनिधि की तलाश में है जो सिर्फ वादे नहीं, बल्कि जमीन पर काम करे। जनसंपर्क अभियान में उमड़ी भीड़ से यह साफ संकेत मिला कि वार्ड 07 में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्माने लगा है।
धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।
आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद