Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    🗳️ सिमडेगा नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद पर ओलिभर लकड़ा का दमदार दावा

     

    🗳️ सिमडेगा नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद पर ओलिफर लकड़ा का दमदार दावा

    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    ✍️रिपोर्ट: सीनियर पत्रकार ,दीपक कुमार

    📍 सिमडेगा , झारखंड  | सोमवार,16 फरवरी 2026

    ad728


    सिमडेगा। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओलिभर लकड़ा ने विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को अपना मुख्य एजेंडा बनाते हुए जनता से समर्थन की अपील की है। उनका चुनाव चिन्ह “चूड़ियां छाप” है, जिसे लेकर वे घर-घर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

    🔷 विकास का ब्लूप्रिंट पेश

    उम्मीदवार ने अपने प्रचार पत्र में शहर के समग्र विकास का खाका पेश किया है। प्रमुख वादों में शामिल हैं—

    महिला सुरक्षा व रोजगार: महिलाओं के लिए कौशल विकास केंद्र और नए रोजगार सृजन की योजना।

    बुनियादी ढांचा: पेयजल, सड़क, नालियों और सार्वजनिक शौचालयों की समुचित व्यवस्था।

    ऑनलाइन सेवाएं: होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल।

    युवा और खेल: हर वार्ड में ओपन जिम, खेलकूद और लाइब्रेरी की सुविधा।

    बुजुर्ग व बच्चों के लिए पार्क: दादा-दादी पार्क और पुराने पार्कों का जीर्णोद्धार।

    पार्किंग व फूड ज़ोन: शहर में व्यवस्थित पार्किंग स्थल और एक निर्धारित फूड ज़ोन का निर्माण।

    वेंडर मार्केट और न्यू मार्केट कॉम्प्लेक्स: फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडर ज़ोन तथा युवाओं के लिए नया मार्केट कॉम्प्लेक्स।

    🔷 जनता के बीच क्या है संदेश?

    ओलिभर लकड़ा का नारा है—

    “नेतृत्व वह नहीं जो पद मांगता है, नेतृत्व वह है जो जिम्मेदारी निभाता है।”

    जनसंपर्क के दौरान वे शहर की मूल समस्याओं—पेयजल, सफाई, ट्रैफिक जाम और बेरोजगारी—को प्राथमिकता से हल करने का भरोसा दे रहे हैं।

    🔷 चुनावी मुकाबला रोचक

    अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बहुकोणीय माना जा रहा है। ऐसे में “चूड़ियां छाप” पर कितनी मुहर लगती है, यह आने वाला समय तय करेगा। फिलहाल शहर की राजनीति में ओलिभर लकड़ा की एंट्री ने चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है।

    📌 अब देखना होगा कि विकास के इन वादों पर जनता कितना भरोसा जताती है और सिमडेगा की कमान किसे सौंपती है.


    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे। वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें  



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728