Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    📰 सिमडेगा वार्ड 12 में विकास का दावा: पीसीसी रोड, सोलर लाइट और ट्रांसफार्मर स्थापना को लेकर निशा देवी मैदान में

    सिमडेगा वार्ड 12 में विकास का दावा: पीसीसी रोड, सोलर लाइट और ट्रांसफार्मर स्थापना को लेकर निश्चा देवी मैदान में


    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    ✍️रिपोर्ट: सीनियर पत्रकार ,दीपक कुमार

    📍 सिमडेगा , झारखंड  | सोमवार,16 फरवरी 2026

    ad728

    सिमडेगा: नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र वार्ड संख्या 12 में विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पार्षद प्रत्याशी निशा देवी ने अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए एक बार फिर क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया है।

    पोस्टर के माध्यम से दावा किया गया है कि नीचे बाजार मंदिर कैंपस की जमीन से अतिक्रमण हटाकर सांस्कृतिक भवन निर्माण कराया गया। साथ ही कई गलियों में पीसीसी रोड, नाली निर्माण, सोलर लाइट और केबलिंग का कार्य संपन्न हुआ


    ये भी पढ़ें-🗳️ सिमडेगा नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद पर ओलिफर लकड़ा का दमदार दावा


    🔹 प्रमुख दावे:

    मीरा बाजार मंदिर कैंपस में अतिक्रमण हटाकर सांस्कृतिक भवन निर्माण

    कई गलियों में पीसीसी रोड, नाली, सोलर लाइट व केबलिंग

    बाजार टोली में बिजली व्यवस्था सुधार, नया ट्रांसफार्मर स्थापना

    डेली मार्केट में मार्केट कॉम्प्लेक्स, हाईमास्ट और सोलर लाइट

    जरूरतमंदों को राशन कार्ड, पेंशन, मेधा सम्मान और आवास योजना का लाभ

    साप्ताहिक बाजार व गुलजार गली (रामलाल तालाब) में सड़क और लाइटिंग व्यवस्था

    निशा देवी ने “जनसेवा का अनुभव, विकास का संकल्प” नारे के साथ वार्ड 12 के उज्ज्वल भविष्य की बात कही है। उनका चुनाव चिन्ह “बेबी वॉकर” है और मतदाताओं से कम संख्या 02 पर वोट देने की अपील की गई है।

    🔎 जनता के बीच चर्चा

    हालांकि क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि कई कार्य अधूरे हैं और कुछ जगहों पर पानी निकासी व सफाई की समस्या अब भी बनी हुई है। चुनावी माहौल में विकास कार्यों के दावों की जमीनी हकीकत भी एक बड़ा मुद्दा बन सकती है।

    अब देखना यह होगा कि जनता विकास के इन दावों पर मुहर लगाती है या बदलाव का विकल्प चुनती है।

    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।



    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।


    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:

    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900।

    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे। वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े

     रहें  



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728