सिमडेगा नगर परिषद चुनाव: 16-वॉर्ड के लिए मतदान कर्मियों का पहला रैंडमाइजेशन पूरा, पूरी प्रक्रिया हुई पूरी तरह पारदर्शी
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
✍️रिपोर्ट: सीनियर पत्रकार ,दीपक कुमार
झारखंड के सिमडेगा जिले में आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सिमडेगा नगर परिषद (वर्ग-ख) के 16 वार्डों के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम रैंडमाइजेशन आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया।
यह संपूर्ण प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी तरीके से एनआईसी झारखंड राज्य इकाई द्वारा विकसित ओपन इलेकॉन सॉफ्टवेयर के जरिए की गई। सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 37 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो, इसके लिए प्रत्येक पद पर 125 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारियों का चयन रैंडमाइजेशन के माध्यम से किया गया।
ये भी पढ़े-पटना सिविल कोर्ट में आरडीएक्स-आईईडी की धमकी, ईमेल मिलते ही पूरा परिसर खाली कराया गया
प्रथम चरण के रैंडमाइजेशन में कुल 230 मतदान कर्मियों का आवंटन किया गया है। इन कर्मचारियों को मतदान के दिन विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित अधिकारी मौजूद रहे:
- कंप्यूटर कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री गौरव कुमार
- कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री नरेश रजक
- कंप्यूटर कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी-सह-ईडीएम श्री चंद्रशेखर कुमार
जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए रैंडमाइजेशन जैसी व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन किया जा रहा है। अगले चरणों में भी इसी तरह की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
(वी न्यूज 24 – सटीक खबर, सही समय पर)

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद