वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष हुई निलंबित
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
वी न्यूज 24 | पूर्णिया
रिपोर्टर: मुकेश कुमार सिंह
पूर्णिया: सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी में रील बनाना एक महिला थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
रीलों ने बढ़ाया विवाद, आखिरकार हुई कार्रवाई
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्पष्ट एसओपी (प्रक्रिया संहिता) के बावजूद पूर्णिया जिले में तैनात एक महिला थानाध्यक्ष लगातार पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर पोस्ट कर रही थीं। बताया जा रहा है कि शबाना आजमी नाम की इस अधिकारी की रीलबाजी अब बर्दाश्त से बाहर हो गई थी। वर्दी में इस तरह के व्यवहार को सेवा नियमों का घोर उल्लंघन मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया और निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई।
ये खबर भी पढ़े
समस्तीपुर के मुसरीघरारी में वसूली के खिलाफ वाहन चालकों का विरोध सड़क पर, जाम से अफरातफरी
एसओपी का उल्लंघन बना बड़ा कारण
गौरतलब है कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने काफी पहले ही एक सख्त निर्देश जारी कर दिया था जिसमें ड्यूटी के दौरान या पुलिस वर्दी में किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया रील या वीडियो बनाने पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी इस नियम की अनदेखी करते रहे। पूर्णिया की इस घटना ने एक बार फिर इस मुद्दे को गरमा दिया है।
वरीय अधिकारी क्यों बने रहे मूकदर्शक?
इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब यह रीलबाजी लंबे समय से चल रही थी तो स्थानीय वरिष्ठ अधिकारी इस पर चुप क्यों रहे? क्या उन्हें इस बात की भनक नहीं थी या फिर वे जानबूझकर इस मामले को अनदेखा करते रहे? इन सवालों ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठानी शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़े
सीतामढ़ी में बढ़ती छिनैती की घटनाओं से व्यापारियों में रोष, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी से मिलकर उठाया सुरक्षा का मुद्दा
अब हर जिले में जारी हुए सख्त निर्देश
इस घटना के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। साफ कहा गया है कि यदि अब भी कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या वर्दी में सोशल मीडिया पर रील या वीडियो पोस्ट करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
क्या खत्म होगा रीलबाजी का दौर?
फिलहाल इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कई पुलिसकर्मी जो पहले सोशल मीडिया पर सक्रिय थे, उन्होंने अब अपने अकाउंट्स को डिलीट या प्राइवेट करना शुरू कर दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ एक दिखावा है या फिर आने वाले दिनों में वर्दी में रीलबाजी करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्ती जारी रहेगी।
वहीं, आम लोग इस कदम का स्वागत कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि अब पुलिस अपने असली काम यानी अपराध नियंत्रण पर ध्यान देगी, न कि सोशल मीडिया पर रील बनाने में।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद