Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    NEP 2020 के तहत CBSE के 40+ प्राचार्यों ने FDDI पटना में किया एक्सपोजर विजिट, स्कूलों में स्किल एजुकेशन को मिलेगी नई दिशा


    NEP 2020 के तहत CBSE के 40+ प्राचार्यों ने FDDI पटना में किया एक्सपोजर विजिट, स्कूलों में स्किल एजुकेशन को मिलेगी नई दिशा


    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

     स्थानीय रिपोर्टर: कलीम 

    स्थानीय संवाददाता, We News 24 / बिहटा, पटना



    पटना (बिहटा), 26 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत स्कूलों में कौशल शिक्षा (Skill Education) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 40 से अधिक प्रधानाचार्यों ने फुटवियर डिज़ाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI) पटना में एक दिवसीय ‘एक्सपोजर विजिट’ में भाग लिया। यह विजिट 25 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई।


    बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न CBSE स्कूलों के प्राचार्यों ने उत्साहपूर्वक इस विजिट में हिस्सा लिया। मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रशासन को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रचलित उद्योग-संचालित एवं कौशल-आधारित प्रशिक्षण मॉडलों से अवगत कराना तथा मुख्यधारा की शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण की संभावनाओं को तलाशना था।


    ये खबर भी पढ़े-

    .com/img/a/




    प्राचार्यों ने FDDI की अत्याधुनिक फुटवियर डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग एवं रिटेल लैब्स का भ्रमण किया। संस्थान के विशेषज्ञों ने पाठ्यक्रम, ट्रेनिंग मॉडल, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास कार्यक्रमों और छात्रों के लिए उपलब्ध आधुनिक तकनीकी शिक्षा की विस्तृत जानकारी दी।


    दीप प्रज्वलन एवं विशेष सत्र

    कार्यक्रम का शुभारंभ FDDI के कार्यकारी निदेशक श्री नीरज कुमार, मुख्य अतिथि प्रो. के. सी. सिन्हा (पूर्व कुलपति, पटना विश्वविद्यालय), डॉ. संजीव कुमार जैन (निदेशक, सिपेट, पटना), प्रो. प्रदीप राजीव (IIT पटना) एवं श्रीमती प्रियंका कुमारी (अध्यक्ष, बिहटा नगर परिषद) ने दीप प्रज्वलित कर किया।


    प्रो. के. सी. सिन्हा ने कहा कि स्कूल स्तर पर ही छात्रों में डिजाइन थिंकिंग और नवाचार के कौशल विकसित किए जा सकते हैं।


    ये खबर भी पढ़े-


    .com/img/a/



    डॉ. संजीव कुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच की दूरी कम होगी, जिससे बेहतर शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र बनेगा।


    प्रो. प्रदीप राजीव ने शिक्षकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा एवं तकनीकी विज्ञान में समन्वय हो तो कार्य करना आसान हो जाता है।


    श्रीमती प्रियंका कुमारी ने कहा कि बिहटा, पटना क्षेत्र में FDDI जैसा संस्थान होना गर्व की बात है।


    FDDI कार्यकारी निदेशक का संबोधन

    श्री नीरज कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-2027 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 रेखांकित की। उन्होंने सभी प्राचार्यों से इस संदेश को छात्रों तक पहुँचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों ने रैंप वॉक के माध्यम से अपने डिज़ाइन किए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया।


    प्राचार्यों ने इस एक्सपोजर विजिट को अत्यधिक सफल और लाभप्रद बताया तथा छात्रों के लिए और बेहतर शिक्षा की दिशा में अपने सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रभारी ने सभी अतिथियों एवं प्राचार्यों का आभार व्यक्त किया।


    – कलीम , We News 24 / बिहटा ,पटना 


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728