Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हनुमान जन्मोत्सव 2026: सीतामढ़ी के सिद्धपीठ श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव, विशाल निशान शोभा यात्रा निकली


    सीतामढ़ी के सिद्धपीठ श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव, विशाल निशान शोभा यात्रा निकली


    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    एडिट : दीपक कुमार रिपोर्टर: पवन साह सीनियर रिलीजियस कॉरेस्पॉन्डेंट, We News 24 (सीतामढ़ी से विशेष रिपोर्ट)


    सीतामढ़ी, 01 अप्रेल 2026 – कलियुग के साक्षात देवता, अतुल बल के धाम, श्रीराम के परम भक्त भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे देश में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सीतामढ़ी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, महावीर स्थान में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने वाली है।


    हनुमान भक्त राजेश कुमार सुन्दरका ने कहा, “हनुमानजी हमारे आराध्य एवं मार्गदर्शक हैं। हम जब भी परेशान होते हैं तो प्रभु हनुमान याद आते हैं। ऐसा लगता है कि भक्त की चाहत के अनुसार हनुमान जी स्वयं आकर भक्त का उद्धार करते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए श्रीराम की आराधना भी करनी चाहिए, जिससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।”



    ये भी पढ़े-आईआईटी पटना परिसर में चल रहे निजी स्कूल पर ताला! 800 छात्रों का भविष्य अधर में, 50 शिक्षकों की नौकरी खतरे में



    कार्यक्रम विवरण:

    1 अप्रैल 2026, बुधवार

    1. सुबह 7 बजे: विशाल निशान शोभा यात्रा का आयोजन। यात्रा श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, महावीर स्थान से शुरू होकर सीतामढ़ी के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। हजारों श्रद्धालु (स्त्री, पुरुष और बच्चे) हनुमान जी की पताका और निशान लेकर जयकारों के साथ शहर का भ्रमण करेंगे।
    2. रात्रि 8 बजे से: हनुमान जी की ज्योत, रात्रि जागरण और बाहर से आए कलाकारों द्वारा भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति। पूरी रात मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए खुले रहेंगे।


    ये भी पढ़े-नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बवाल! आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने हस्ताक्षर की जांच की मांग की, बोले- नकली या असली?



    2 अप्रैल 2026, गुरुवार (चैत्र पूर्णिमा)

    1. सुबह हनुमान जी के महामंत्र जाप
    2. हनुमान जन्मोत्सव के बाद गर्भगृह में विशेष दर्शन।
    3. सुबह 9 बजे: भव्य महाआरती
    4. महाआरती के बाद प्रसाद वितरण।

    हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धा और निष्ठा के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है। भक्तों का मानना है कि हनुमान जी की कृपा से सभी संकटों का निवारण होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


    We News 24 विश्लेषण (सीतामढ़ी डेस्क):


    सीतामढ़ी हनुमान जी की भक्ति का प्रमुख केंद्र रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मोत्सव के मौके पर विशाल शोभा यात्रा और रात्रि जागरण का आयोजन भक्तों में खास उत्साह पैदा कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं बल्कि सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं।

    एडिट : दीपक कुमार रिपोर्टर: पवन साह सीनियर रिलीजियस कॉरेस्पॉन्डेंट, We News 24 (सीतामढ़ी से विशेष रिपोर्ट)


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728