पटना में सनसनी: IIT पटना कैंपस में बीटेक छात्र का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
तारीख: 09 मई 2026
पटना | स्थानीय रिपोर्टर,कलीम
राजधानी पटना से सटे बिहटा स्थित IIT Patna कैंपस में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब परिसर में एक बीटेक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। घटना के बाद कैंपस प्रशासन, छात्र समुदाय और स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक छात्र की पहचान हर्षित पटनायक के रूप में हुई है, जो तेलंगाना का रहने वाला बताया जा रहा है। वह IIT पटना में बीटेक चौथे वर्ष का छात्र था।
ये खबर भी पढ़े-
सीतामढ़ी में बड़ा सवाल! गरीब को नहीं मिला आवास, लेकिन मेयर को ‘इस्लाम परवेज द्वार’ ज्यादा जरूरी? नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप
बॉयज हॉस्टल के पास मैदान में मिला शव
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कैंपस के बॉयज हॉस्टल के समीप मैदान में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत Bihar Police को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, प्रशासनिक टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची।
बारिश और गिरे बिजली तारों से जुड़ रही आशंका
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम इलाके में तेज बारिश और आंधी आई थी, जिससे कैंपस के कई हिस्सों में पानी भर गया था और कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी गिरे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि छात्र सुबह टहलने या खेलने निकला होगा और उसी दौरान हादसा हुआ होगा। हालांकि, अभी तक मौत के असली कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़े-
सीतामढ़ी में सिस्टम पर सवाल! निलंबित CO डौली झा की फिर उसी अंचल में वापसी, आखिर किसके दम पर बहाली?
IIT प्रशासन की चुप्पी
घटना के कई घंटे बाद भी IIT Patna प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
पुलिस क्या बोली?
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि IIT प्रशासन की ओर से सूचना मिली थी कि परिसर में एक छात्र का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
बड़ा सवाल
कैंपस जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में छात्र की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह हादसा है, लापरवाही है या कुछ और? पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
We News 24 इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद