Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सहयोग शिविरों के निरीक्षण में सख्त दिखीं प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा– हर आवेदन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें

     

    सहयोग शिविरों के निरीक्षण में सख्त दिखीं प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा– हर आवेदन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें




    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :

    तारीख: 19 मई 2026

    सीतामढ़ी, 19 मई 2026। जिले में आयोजित प्रथम सहयोग शिविरों का मंगलवार को प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने रुन्नीसैदपुर के अथरी, डुमरा के आजमगढ़ एवं रीगा के अन्हारी पंचायत में लगे शिविरों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पीएचईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, फार्मर आईडी निर्माण समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया और आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने ऑन-द-स्पॉट निष्पादन का भी निर्देश दिया।

    सहयोग शिविरों के निरीक्षण में सख्त दिखीं प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा– हर आवेदन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें



    “सबका सम्मान, जीवन आसान” सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप “सबका सम्मान, जीवन आसान” केवल नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है ताकि छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।


    ये खबर भी पढ़े-

    .com/img/a/





    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व, पेंशन, प्रमाण पत्र, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

    शिविर स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का भी लिया जायजा

    निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शिविर स्थलों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई एवं छायादार स्थान की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिविर अवधि तक सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करें।

    लोगों में दिखा उत्साह

    सहयोग शिविरों में पहुंचे लोगों ने त्वरित निष्पादन पर खुशी जताई। कई लाभुकों ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान होने पर जिला प्रशासन और सरकार को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत स्तर पर इस तरह के शिविर लगने से काफी सहूलियत मिल रही है।




    अधिकारियों को सख्त निर्देश

    प्रभारी मंत्री ने शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि डीसीएलआर एवं एडीएम न्यायालय से जुड़े लंबित राजस्व मामलों की सूची शिविर स्थल पर प्रदर्शित की जाए ताकि लोग अपने मामलों की स्थिति जान सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सहयोग पोर्टल पर अपलोड मामलों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और निष्पादित मामलों की जानकारी भी पोर्टल पर अपडेट की जाए।

    मौके पर प्रभारी डीएम, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728