Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी समेत पुरे बिहार में दवा दुकानदारों की आज हड़ताल, मरीज और आम लोग परेशान होने की आशंका

     

    सीतामढ़ी समेत पुरे दवा दुकानदारों की आज हड़ताल, मरीज और आम लोग परेशान होने की आशंका


    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :

    तारीख: 20 मई 2026


    सीतामढ़ी:-ऑ ल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर आज जिले समेत पूरे बिहार में दवा दुकानदार हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल केंद्र सरकार की ऑनलाइन दवा बिक्री नीति, ई-फार्मेसी और दवा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न नियमों के विरोध में की जा रही है। हड़ताल सुबह 12 बजे से शुरू होकर अगले 24 घंटे तक जारी रहेगी।

    सीतामढ़ी  दवा व्यवसायियों संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह का  कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल दुकानदारों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाइयों की बिक्री, नकली दवाओं का खतरा और नियमों की अनदेखी से आम लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।


    ये खबर भी पढ़े-

    .com/img/a/




    प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ई-फार्मेसी कंपनियां कई नियमों का पालन नहीं कर रहीं, जिससे मरीजों को गलत दवा मिलने और दवा के दुरुपयोग की संभावना बढ़ रही है। संगठन ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण और पुराने नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की है।


    इधर हड़ताल को लेकर आम लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। शहर के कई मरीजों और उनके परिजनों ने कहा कि अचानक मेडिकल दुकानें बंद होने से जरूरी दवाएं मिलने में परेशानी हो रही है। खासकर बुजुर्ग, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


    स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने कहा, “अगर मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी तो इमरजेंसी में मरीजों को भारी परेशानी होगी। सरकार और दवा दुकानदारों को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे आम जनता प्रभावित न हो।”

    हालांकि संगठन ने दावा किया है कि इमरजेंसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी दवाओं की व्यवस्था सीमित स्तर पर रखने का प्रयास किया जाएगा।



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728