जनगणना-2027 का प्रथम चरण शुरू: 2 मई से घर-घर जाएंगे प्रगणक, डीएम रिची पांडे ने की उच्चस्तरीय समीक्षा
सब हेडलाइन: 17 अप्रैल से 1 मई तक स्व-गणना सफल, अब 31 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :
तारीख: 02 मई 2026
सीतामढ़ी (02 मई 2026): भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य आज से जिले में शुरू हो गया है।
जिलाधिकारी श्री रिची पांडे ने आज परिचर्चा भवन में जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और चार्ज ऑफिसरों को सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि 2 मई से प्रगणक घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। स्व-गणना (17 अप्रैल से 1 मई तक) सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब प्रगणक प्रत्येक परिवार का सटीक विवरण सुनिश्चित करेंगे और छूटे हुए आंकड़ों को दुरुस्त करेंगे।
ये खबर भी पढ़े-
सीतामढ़ी में डीएम रिची पांडे की सख्ती: एलपीजी कालाबाजारी पर चेतावनी, पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश
डीएम के प्रमुख निर्देश:
- सभी प्रगणक अनुपस्थित नहीं रहें, ड्यूटी का सख्ती से पालन करें।
- प्रत्येक परिवार का विवरण त्रुटिरहित और पूर्ण रूप से दर्ज किया जाए, किसी का नाम छूटना नहीं चाहिए।
- डाटा संग्रहण के दौरान पारदर्शिता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।
- संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।
- पर्यवेक्षक प्रतिदिन प्रगणकों के कार्य की निगरानी करें और प्रगति रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजें।
- कार्य निर्धारित समय-सीमा (31 मई 2026) के अंदर पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
ये खबर भी पढ़े-
सीतामढ़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026: भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला विचारधारा व संगठन प्रशिक्षण
जनगणना में क्या-क्या जानकारी ली जाएगी?
इस चरण में सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर लगभग 33 प्रकार के प्रश्न पूछेंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई गैस, घरेलू संसाधन आदि आधारभूत सुविधाओं की जानकारी शामिल है।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री संजीव कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद