सीतामढ़ी में डीएम रिची पांडे की सख्ती: एलपीजी कालाबाजारी पर चेतावनी, पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश
सब हेडलाइन: बैठक में LPG वितरण, पेयजल योजनाओं और बिजली योजना की विस्तृत समीक्षा
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :
तारीख: 02 मई 2026
सीतामढ़ी (02 मई 2026): जिलाधिकारी श्री रिची पांडे की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में जिले में एलपीजी उपलब्धता, पीएम सूर्य घर बिजली योजना और पीएचईडी विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने एलपीजी कालाबाजारी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कालाबाजारी या कृत्रिम कमी उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा, “किसी भी स्थिति में एलपीजी की कृत्रिम कमी नहीं होने दी जाएगी। बैकलॉग को तुरंत समाप्त करें और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।” उन्होंने होम डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 14.2 किलो के 21,204 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि दैनिक औसत आवश्यकता 13,500 है। 19 किलो सिलेंडर की संख्या 616 बताई गई।
ये खबर भी पढ़े-
सीतामढ़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026: भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला विचारधारा व संगठन प्रशिक्षण
पीएम सूर्य घर बिजली योजना पर गंभीर निर्देश
बैठक में पीएम सूर्य घर बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिया कि योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निपटारा करें। अनावश्यक विलंब या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने विद्युत विभाग को जागरूकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने से जुड़ी है, इसलिए इसे मिशन मोड में लागू किया जाए।
पेयजल योजनाओं की समीक्षा
बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए पीएचईडी विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी छूटे हुए टोलों में पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि पूर्व से जल संकट प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये खबर भी पढ़े-
आइओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद