सीतामढ़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026: भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला विचारधारा व संगठन प्रशिक्षण
सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :
तारीख: 02 मई 2026
सीतामढ़ी (बिहार): पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सीतामढ़ी के भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी, लालगंज विधायक भैया संजय सिंह जी, प्रभात मालाकार जी, रमेश श्रीवास्तव जी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
ये खबर भी पढ़े-
“सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी टैक्स पटना से ज़्यादा, 9.75% कमीशन, पीएम आवास में भेदभाव” – विशाल कुमार से धारदार बातचीत
प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह शिविर संगठन की कार्यशैली, राष्ट्रीय विचारधारा तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत बनाने वाला साबित हुआ। अनुभवी नेताओं के सान्निध्य में प्राप्त ज्ञान भविष्य में संगठनात्मक दायित्वों को बेहतर तरीके से निभाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा बिहार एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी सीतामढ़ी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा विशाल कुमार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत पूरे बिहार में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और प्रभावी जनसंपर्क की बारीकियों से अवगत कराना है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद