सीतामढ़ी में भक्ति का अद्भुत दृश्य: VHP ने 31 कुँवारी कन्याओं का चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :
तारीख: 10 मई 2026
सीतामढ़ी | धर्मनगरी सीतामढ़ी में सीता महोत्सव के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। विश्व हिंदू परिषद सीतामढ़ी इकाई ने धनीराम बाबा आश्रम लाल कुटी रिंग बांध परिसर में 31 कुँवारी कन्याओं का पूजन कर भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महंत बाबा राघवेंद्र दास की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन कार्याध्यक्ष सुमित कुमार ने किया। आयोजन की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
ये खबर भी पढ़े-
पटना में सनसनी: IIT पटना कैंपस में बीटेक छात्र का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
31 कन्याओं का चरण पूजन, फूल-माला और चुनरी से स्वागत
सीता महोत्सव के पावन अवसर पर 31 कुँवारी कन्याओं को मां सीता एवं महाशक्ति का स्वरूप मानते हुए उनके चरण पखारे गए। कन्याओं के चरणों में आल लगाया गया, फूलों की माला पहनाई गई, चुनरी ओढ़ाई गई और पान, फल, फूल, अक्षत एवं सुपारी अर्पित की गई।
पूरे आयोजन स्थल पर जय श्रीराम और सीताराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। भजन-कीर्तन और श्रद्धा के माहौल ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
प्रसाद, उपहार और दक्षिणा देकर लिया आशीर्वाद
पूजन के उपरांत कन्याओं को श्रद्धापूर्वक हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद ग्रहण कराया गया। साथ ही उन्हें उपहार एवं दक्षिणा देकर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
ये खबर भी पढ़े-
सीतामढ़ी में बड़ा सवाल! गरीब को नहीं मिला आवास, लेकिन मेयर को ‘इस्लाम परवेज द्वार’ ज्यादा जरूरी? नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप
समाज में नारी सम्मान का संदेश
केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य संत भूषण दास जी ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है। इससे समाज में सम्मान, लक्ष्मी, धन, वैभव, विद्या और विजय की प्राप्ति होती है। सच्चे मन से की गई कन्या पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला मंत्री रोहित कुमार, राजेश गुप्ता, शंभू शौर्य, रितेश रोशन, सुबोध कुमार, पंकज शाह, नीरज प्रसाद अमित, संजय कुमार चौधरी, राजीव राजा, रामबाबू चौधरी, अर्चना राज, ममता श्रीवास्तव, रीना गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, नामदेव दास, वशिष्ठ दास, भोला दास सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धा, संस्कार और शक्ति का संगम
इस भव्य आयोजन ने सीतामढ़ीवासियों के मन में धर्म, संस्कार और मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल कर दिया। सीता महोत्सव के इस कार्यक्रम की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद