🚨 ब्रेकिंग न्यूज 🚨 सीतामढ़ी: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शाहीन प्रवीण गिरफ्तार!
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :
तारीख: 12 मई 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज 🚨
सीतामढ़ी: चर्चित स्वर्ण व्यवसायी ध्रुव कुमार शर्राफ के 14.56 लाख रुपये के जेवर हड़पने के आरोप में पुलिस ने शाहीन प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है।
ये खबर भी पढ़े-
छह महीने में टूट जाती हैं सड़कें! सीतामढ़ी नगर निगम में विकास या कमीशनखोरी?
स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहीन प्रवीण पर आरोप है कि उन्होंने ध्रुव कुमार शर्राफ से सोने के जेवर लिए थे और अब इन्हें लौटाने से इनकार कर रही थीं। शिकायतकर्ता ध्रुव कुमार शर्राफ ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शाहीन प्रवीण को हिरासत में ले लिया।
पुलिस जांच जारी है। इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद