नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पत्नी बनाती रही वीडियो; गाजियाबाद पुलिस ने महिला को भी किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पति के बाद उसकी पत्नी भी गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार महिला पर घटना का वीडियो बनाने का आरोप है।
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग साली के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोप है कि उसकी पत्नी यानी पीड़िता की बड़ी बहन इन घटनाओं के दौरान मौजूद रहती थी और मोबाइल फोन से वीडियो बनाती थी।
मामले में पुलिस ने आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना से संबंधित मोबाइल फोन बरामद होने की बात सामने आई है।
मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, 11 अगस्त को पीड़िता की मां की तहरीर पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी व्यक्ति ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
परिजनों का यह भी आरोप था कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने और खुद आत्महत्या करने की धमकी दी थी।
ये खबर भी पढ़े-
मेहसौल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
जांच में पत्नी की भूमिका भी आई सामने
पुलिस ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को 13 अगस्त को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि दुष्कर्म की घटनाओं के दौरान आरोपी की पत्नी भी वहां मौजूद रहती थी और मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करती थी।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को महिला को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच में नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात पुलिस ने कही है।
महिला को भेजा गया जेल
पुलिस ने मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस मामले में उपलब्ध डिजिटल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: रोहित तिवारी, गाजियाबाद
🏷️ Tags
Ghaziabad News, गाजियाबाद न्यूज, क्रॉसिंग रिपब्लिक, नाबालिग दुष्कर्म, Crime News, UP Crime, गाजियाबाद पुलिस
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद