दिल्ली, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा; IMD ने जारी की सलाह

📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
नई दिल्ली | स्थानीय रिपोर्टर: अमित मेहलावत
देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। प्रभावित राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय और केरल शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़े-
जंतर-मंतर के Gen Z आंदोलन के बाद BJP ने बदली रणनीति, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर
IMD की सलाह
मौसम विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों और इस वीकेंड पहाड़ों की यात्रा का प्लान बना रहे पर्यटकों से भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। भारी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है।
राज्यवार पूर्वानुमान
प्रमुख शहरों का तापमान (26 अगस्त)
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 33°C | 28°C |
| मुंबई | 30°C | 28°C |
| चेन्नई | 36°C | 28°C |
| कोलकाता | 32°C | 28°C |
| लखनऊ | 31°C | 27°C |
| पटना | 32°C | 27°C |
| रांची | 29°C | 24°C |
| भोपाल | 28°C | 24°C |
| जयपुर | 33°C | 26°C |
| शिमला | 26°C | 19°C |
| नैनीताल | 24°C | 21°C |
मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद