🟣 बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव: बिहटा के दोघड़ा से 'माई बहिन सम्मान योजना' अभियान का आगाज़
बिहटा (पटना)। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में महागठबंधन की अहम सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने 'माई बहिन सम्मान योजना' के जरिए महिलाओं को साधने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को पटना जिले के बिक्रम विधानसभा अंतर्गत बिहटा प्रखंड के दोघड़ा में आयोजित "गरिमा: सम्मान की बात माई बहिन के साथ" कार्यक्रम में कांग्रेस ने इस योजना का बिगुल फूंका।
🔴 "माँ का सम्मान, बहन का सहारा, बेटी की उड़ान – कांग्रेस है तो भरोसा है"
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा:
“माँ की मेहनत का सम्मान, बहन की जरूरतों का सहारा और बेटी के सपनों की उड़ान को कांग्रेस कभी धूमिल नहीं होने देगी। अगर कांग्रेस की सरकार बनी, तो सभी जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।”
उदय भानु ने बताया कि यह योजना पहले ही कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लागू की जा चुकी है, और अब बिहार में पहली ही कैबिनेट बैठक में इसे मंज़ूरी देने का संकल्प लिया गया है।
ये भी पढ़े-🟢 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बिक्रम में सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, हरित ऊर्जा की ओर बड़ा कदम
📲 रजिस्ट्रेशन शुरू, महिलाओं को गारंटी पत्र सौंपे गए
कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और महिलाओं को गारंटी पत्र सौंपे जा रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि योजना को चुनावी घोषणा से आगे ले जाकर ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन की दिशा में मजबूत किया जा सके।
🗣️ भाजपा के वादों पर साधा निशाना
बिहार युवा कांग्रेस अध्यक्ष गरीब दास ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा:
“यह योजना भाजपा के 15 लाख और 2 करोड़ रोजगार जैसे जुमलों से अलग है। कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निभाती है।”
ये भी पढ़े-राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले CM योगी ने की पूजा, अयोध्या फिर हुआ दिव्य
🧕 महिलाओं की दशा चिंताजनक: डॉ अशोक गगन
कार्यक्रम संयोजक डॉ अशोक गगन ने कहा कि:
“देश में महिलाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस महिलाओं, गरीबों और कमजोर तबकों के लिए प्रतिबद्ध है — हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार, आवास और न्याय दिलाने के लिए ठोस योजनाएं लाए हैं।”
✊ “छोटी जरूरतों के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी महिलाएं”
पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी और डॉ. अजिता पांडेय ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक आज़ादी देने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा:
“अब महिलाओं को रोज़मर्रा की छोटी ज़रूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कांग्रेस उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।”
🎉 राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, निकली पदयात्रा
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के आगमन पर दोघड़ा में कई स्थानों पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। लई से कार्यक्रम स्थल तक भव्य पदयात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर कई स्थानीय नेताओं और सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
👥 कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग:
कांग्रेस पर्यवेक्षक: बिक्रम प्रताप सिंह
ब्लॉक अध्यक्ष: विकास मिश्राअन्य नेता: शेख मिनहाज, अजित सिंह, उपेंद्र कुमार, धमेंद्र गुप्ता, अमित कुमार, शंभु सिंह, अरुण कुमार, मुकेश कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद