सीतामढ़ी वसीम खान मर्डर केस में नया मोड़: आरोपी देवेंद्र साह ने जारी किया वीडियो, अर्जुन राय पर लगाया हत्या का आरोप |
रिपोर्ट: We News 24 | सीतामढ़ी | 14 जुलाई 2025
सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर वसीम खान उर्फ पुटू खान की हत्या के मामले में एक और राजनीतिक मोड़ आ गया है। हत्या के मुख्य आरोपियों में नामित भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह ने एक वीडियो जारी कर स्वयं को निर्दोष बताया है। उन्होंने उल्टे RJD नेता अर्जुन राय और कुछ भाजपा नेताओं पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
🎙️ देवेंद्र साह की सफाई: “मुझे साजिश के तहत फंसाया गया”
"मैं निर्दोष हूं। मेरी कोई भूमिका नहीं है वसीम खान की हत्या में।""RJD नेता अर्जुन राय और कुछ भाजपा नेता खुद इस साजिश में शामिल हैं।""मुझे सिर्फ इसलिए फंसाया जा रहा है क्योंकि मैंने सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को समर्थन दिया था।"
लेकिन सवाल उठता है कि अगर वह निर्दोष हैं, तो अब तक उन्होंने खुद पुलिस को लिखित शिकायत क्यों नहीं दी?
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर वसीम खान की हत्या: अंतिम बयान में 7 लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप
📹 क्या वसीम खान का वीडियो 2024 का था? या हत्या से एक दिन पहले का?
देवेंद्र साह का दावा है कि वसीम खान का वायरल वीडियो 2024 में बनाया गया था, लेकिन इस दावे पर संदेह खड़े हो रहे हैं। क्योंकि…
अब सवाल यह भी है कि अगर देवेंद्र साह को पहले से पता था कि यह वीडियो 2024 का है, तो उन्होंने उस समय कोई पुलिस शिकायत क्यों नहीं की?
ये भी पढ़े- उदयपुर फाइल्स पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: क्या कन्हैयालाल को मिलेगा न्याय?
🧠 क्या राजनीति न्याय की राह में रुकावट बन जाएगी?
क्या ये इशारा है पॉवर प्रोटेक्शन की ओर?
🧑⚖️ We News 24 की संपादकीय टिप्पणी:
"इसे मेरा आखिरी बयान माना जाए।""अगर मुझे कुछ होता है, तो ये लोग जिम्मेदार होंगे।"
अब यह सीतामढ़ी पुलिस की ज़िम्मेदारी है कि वह इस बयान को FIR का हिस्सा बनाए और मामले की पारदर्शी जांच करे।
📢 अब फैसला आपके हाथ में है:
कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ?
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद