Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लोकसभा में गूंजा वंदे मातरम का इतिहास...पीएम मोदी का अटैक: '100 साल पर संविधान का गला घोंट दिया गया


    लोकसभा में गूंजा वंदे मातरम का इतिहास...पीएम मोदी का अटैक: '100 साल पर संविधान का गला घोंट दिया गया


    We News 24 : डिजिटल डेस्क »

    रिपोर्ट: आर्यन शर्मा, वी न्यूज 24 (संसद डेस्क)

    नई दिल्ली | 8 दिसंबर 2025 :- आज लोकसभा में तो ऐसा माहौल था कि आँखें नम हो गईं! 'वंदे मातरम' को 150 साल पूरे हो गए, और पीएम नरेंद्र मोदी ने दोपहर ठीक 12 बजे चर्चा की शुरुआत करते हुए इसे 'आजादी का मंत्र' बता दिया। 10 घंटे की ये बहस तो बस शुरू हुई, लेकिन मोदी जी के बोल ने सदन को 1942 की जेलों और 1975 की इमरजेंसी तक ले गया। बोले – “हम यहाँ इसलिए बैठे हैं क्योंकि लाखों ने वंदे मातरम चिल्लाकर आजादी लाई। ये गीत सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि बलिदान की धारा है।”


    मोदी जी ने क्या-क्या कहा? सीधे हाइलाइट्स में सुन लो...


    इमरजेंसी का तंज: “जब वंदे मातरम के 50 साल हुए, देश गुलामी की जंजीरों में था। 100 साल पर तो संविधान का गला ही घोंट दिया गया – इमरजेंसी लगाकर देशबंदी कर दी। वो गीत जो आजादी दिला गया, उसी पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई। देशभक्त जेलों में बंद थे!”


    ये भी पढ़े-जापान में क्यों नहीं मिलाते हाथ ? बस झुक कर बोलते हैं हैलो ! जाने ओजीगी की पूरी कहानी


    वीरांगना सरोजनी बोश की कहानी: अंग्रेजों ने वंदे मातरम बोलने पर सजा के कानून बना दिए। तब बंगाल के बारिसाल की एक बहादुर बेटी सरोजनी बोश ने चिल्ला दिया – “ये प्रतिबंध हटेगा, वरना मैं अपनी सोने की चूड़ियाँ उतार दूंगी!” भाई, चूड़ी उतारना तो उस जमाने में विधवा बनने जैसा था। उन्होंने सच में उतार लीं – इतना गुस्सा था!


    आजादी की धारा: “ये गीत जन-जन से जुड़ा था, जैसे गंगा की धारा में संस्कृति बहती है। आजादी की पूरी यात्रा इसी भाव से रची गई। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा काव्य हो जो इतना गहरा हो। अंग्रेज भी मान चुके थे – ये गीत सुनते ही उनका राज हिल जाता था।”


    मोदी जी ने वंदे मातरम के 'मिसिंग स्टैंजाज' भी पढ़े – वो हिस्से जो नेहरू जी ने काट दिए थे, क्योंकि उनमें हिंदू देवताओं का जिक्र था। बोले – “अब 150 साल पर हम इसका पूरा सम्मान करेंगे। ये हमारा गौरव है!”


    ये भी पढ़े-2024-25: वो दो साल जब AI ने हमारी जिंदगी को उलट-पुलट कर दिया – अब आगे क्या?


    सदन में क्या रिएक्शन?

    बीजेपी वाले तालियाँ पीट-पीटकर लाल हो गए। विपक्ष? कुछ चुप, कुछ नोट्स लेते दिखे। कल राज्यसभा में अमित शाह खोलेंगे चर्चा। राजनाथ सिंह लोकसभा में समापन करेंगे। पूरा विंटर सेशन अब 'वंदे मातरम' की धुन पर चल रहा है।

    हमारी टीम सदन के बाहर खड़ी थी – एक सांसद ने कहा, “भाई, मोदी जी ने इतिहास जिंदा कर दिया। अब बच्चे-बूढ़े सब गुनगुनाएँगे।”

    तो भइया, वंदे मातरम गाओ जोर से! ये सिर्फ गीत नहीं, हमारी रगों में दौड़ने वाली आजादी है।


    आर्यन शर्मा के साथ,

    वी न्यूज 24, नई दिल्ली

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728