Header Ads






 

  • Breaking News

    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना

    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना






    We News 24 Hindi / रिपोर्टिंग सूत्र / गौतम कुमार 


    नई दिल्ली :- दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल फरवरी में खत्म हो रहा है। जाहिर है फरवरी में नई सरकार का गठन हो जाएगा। फिलहाल चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को अपडेट कर रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक 6 जनवरी 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी। इसके बाद कभी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव की घोषणा से पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा क्यों कर रही हैं और बीजेपी क्या कर रही है?


    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना



    ये भी पढ़े-
    क्या सच में दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 1000 की जगह हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये ?



    AAP काट रही है विधायकों के टिकट


    70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने अब तक उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की हैं। पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। इस सूची की सबसे चर्चित बात यह रही कि AAP ने 11 में से 6 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो हाल ही में भाजपा और कांग्रेस से शामिल हुए हैं। 18 नवंबर को AAP ने कांग्रेस से आए सोमेश शौकीन को मटियाला सीट से टिकट दिया। यहां से AAP ने अपने मौजूदा विधायक गुलाब सिंह का टिकट काट दिया। 17 नवंबर को भाजपा से आए अनिल झा को किराड़ी सीट से टिकट मिला। यहां भी AAP ने अपने मौजूदा विधायक ऋतुराज गोविंद का टिकट काट दिया। इसी तरह 15 नवंबर को कांग्रेस से आए वीर सिंह धींगान को सीमापुरी सीट से टिकट दिया गया। यहां भी AAP ने अपने मौजूदा विधायक राजेंद्र पाल का टिकट काट दिया।

    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना




    ये भी पढ़े-'पुष्पा 2' फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले में शाहरुख खान का जिक्र



    भाजपा-कांग्रेस से आए लोगों को टिकट

    इसी तरह 4 नवंबर को भाजपा से आए बीबी त्यागी को लक्ष्मीनगर सीट से टिकट दिया गया है। पिछली बार इस सीट पर आप हार गई थी। 31 अक्टूबर को भाजपा से आए ब्रह्म सिंह तंवर को छतरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। यहां भी आप ने अपने मौजूदा विधायक करतार सिंह का टिकट काट दिया है। 29 अक्टूबर को कांग्रेस से आए जुबैर चौधरी को सीलमपुर से टिकट दिया गया है। यहां से भी आप ने अब्दुल रहमान का टिकट काट दिया है। इसी तरह आप की दूसरी सूची भी चर्चा का विषय रही। 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची में आप ने 18 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जबकि वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दो अन्य को नई सीटों से मैदान में उतारने का फैसला किया है। सिसोदिया अब जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि शिक्षक और हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा सिसोदिया की मौजूदा पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना


    ये भी पढ़े-दिल्ली के त्रिलोकपुरी में पार्क में बैठे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाईं


    कांग्रेस केजरीवाल को घेर रही है


    कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं और पूर्व सांसद रह चुके हैं। उन्हें मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। इस सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में संदीप दीक्षित की मां और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था और इसके बाद दिल्ली से कांग्रेस का सफाया होने लगा था। अभी तक आप ने नई दिल्ली से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना


    ये भी पढ़े-
    असम सरकार ने NRC के लिए उठाए सख्त कदम,NRC में आवेदन के बिना नही मिलेगा आधार


    कांग्रेस ने पटपड़गंज सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिल चौधरी को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पहले इस सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते थे। अब उन्हें जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। आप ने पटपड़गंज सीट से अवध ओझा (ओझा सर) को टिकट दिया है। वह हाल ही में आप में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने नरेला से अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, बादली से देवेंद्र यादव, सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी, शालीमार बाग से प्रवीण जैन, वजीरपुर से रागिनी नायक, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज को टिकट दिया है। रागिनी नायक कांग्रेस का लोकप्रिय चेहरा हैं.


    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना


    ये भी पढ़े-महिला आत्महत्या के बाद पूर्व प्रेमी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है,कानून में हो बदलाव


    चुनाव की घोषणा से पहले टिकट क्यों? 

    लगातार तीन बार सत्ता में रही आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव से पहले उम्मीदवारों की घोषणा इसलिए की जा रही है क्योंकि वह अपने उम्मीदवारों को घर-घर तक पहुंचने का मौका देना चाहती है। मौजूदा विधायकों के टिकट काटने या उनकी सीट बदलने की वजह सरकार विरोधी लहर को कम करना माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने आप के तुरंत बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है। यही वजह है कि पहली सूची में ही कांग्रेस ने अपने सभी प्रमुख चेहरों को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस आप से दिल्ली को वापस छीनने की रणनीति पर काम कर रही है।

    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना


    ये भी पढ़े-21 Years Ago:-जापान के सुप्रीम कोर्ट ने निचिरेन शोशु की अवैध गतिविधियों के लिए ताइसेकी-जी मंदिर पर जुर्माना लगाया


    भाजपा क्या कर रही है?


    भाजपा इस बार जल्दबाजी में नहीं है। उसने प्रत्याशियों के चयन को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला किया है। टिकट चाहने वाले नेताओं को पांच प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें जनमत सर्वेक्षण, पर्चे बांटना, घर-घर जाकर प्रचार करना और झुग्गियों में रात गुजारना शामिल है। इसके जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। भाजपा की पहली केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक जनवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे और चुनाव प्रचार की विस्तृत योजना बनाई जाएगी। भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षणों के अनुसार पार्टी को आम आदमी पार्टी (आप) से महज 4-5 फीसदी वोटों की बढ़त बनानी है। यह अंतर भाजपा को मजबूत रणनीति बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।


    क्या संदीप दीक्षित केजरीवाल से ले पाएंगे अपनी मां का बदला? दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने बना ली है योजना


    केजरीवाल के खिलाफ कौन?


    इस बार बीजेपी अरविंद केजरीवाल को उनकी ही सीट पर घेरने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी किसी बड़े लेकिन दिल्ली के स्थानीय नेता को टिकट दे सकती है। पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी के नाम पर जोरों पर चर्चा चल रही है। बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव में इन दोनों को टिकट नहीं दिया था। जाहिर है पार्टी इन दोनों नेताओं का दिल्ली विधानसभा चुनाव में जमकर इस्तेमाल करना चाहेगी। अरविंद केजरीवाल की सीट का अभी ऐलान नहीं हुआ है। अभी तक वे नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad