Header Ads

ad728
  • Breaking News

    खून से सनी अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले में कई शहीद, जम्मू-कश्मीर बंद


    खून से सनी अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले में कई शहीद, जम्मू-कश्मीर बंद




    📢 We News 24 Hindi

    📲 वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/

    ✍️ वी न्यूज 24 ब्यूरो | अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025, 




    • जम्मूकश्मीर :- पहलगाम के बैसरन इलाके में आतंकियों ने पर्यटकों पर किया निर्मम हमला, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी।

    • हिंदू संगठनों और राजनीतिक दलों के आह्वान पर आज जम्मू-कश्मीर बंद, कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।

    • अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा सुरक्षा झटका, पहलगाम रूट यात्रियों के लिए प्रमुख मार्ग।

    • 2000 से अब तक 12 बड़े हमले, आतंकियों ने नागरिकों और यात्रियों को किया निशाना।


    हमले की भयावहता

    कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमलावरों ने यूनिफॉर्म पहनकर रिसॉर्ट के अंदर घुसकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायलों को हेलीकॉप्टर से श्रीनगर ले जाया गया, जबकि मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

    टीआरएफ (द रजिस्टेंस फोर्स) ने हमले की जिम्मेदारी ली है, जो लेटे के मुखौटा संगठन के रूप में कुख्यात है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि आतंकी किश्तवाड़-कोकरनाग रूट से यहां पहुंचे थे।





    ये भी पढ़े-जब न्याय तक पहुंच भी वंश से तय हो — क्या यही है लोकतंत्र का सपना?”

    राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया

    • पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर बंद को समर्थन दिया।

    • जम्मू, ऊधमपुर, राजौरी समेत कई शहरों में हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किए।

    • कांग्रेस ने जम्मू में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।





    ये भी पढ़े-"बिहटा में भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन, 1101 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा"

    अमरनाथ यात्रा पर खतरा?

    पहलगाम, अमरनाथ यात्रा का प्रमुख बेस कैंप है, जहां से यात्री चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी होते हुए गुफा तक पहुंचते हैं। 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

    याद दिलाते चलें:

    • 2000 में नुनवान बेस कैंप हमले में 32 यात्री मारे गए थे।

    • 2017 में कुलगाम में अमरनाथ बस पर हमला हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई।





    ये भी पढ़े-💧“पोस्टर टैंकर और प्यासी जनता: दिल्ली को GPS से पानी नहीं, ईमानदारी से चाहिए”

    सुरक्षा बलों की कार्रवाई

    • घटनास्थल पर ARMY, CRPF और पुलिस की टीमें तैनात।

    • बैसरन इलाके की खोजबीन जारी, आतंकियों के छिपने की आशंका।


    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का सिलसिला

    तारीखस्थानहमलामृतक
    2000नुनवानअमरनाथ यात्री32
    2001शेषनागअमरनाथ यात्री13
    2019पुलवामासीआरपीएफ कॉन्वॉय40
    2024रियासीशिवखोड़ी यात्री9

    अब क्या?

    • सरकार ने सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट जारी किया है।

    • पर्यटकों को अगले 48 घंटे पहलगाम से दूर रहने की सलाह दी गई है।

    (श्रीनगर से वी न्यूज 24 की रिपोर्ट)

    📌 #पहलगाम_हमला #अमरनाथयात्रा #जम्मूकश्मीरबंद #TRF 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728